औचक निरीक्षण में डीएम सख्त, अव्यवस्थाओं पर कार्रवाई, लापरवाह कर्मियों का वेतन रोका !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बुधवार को शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में साफ-सफाई की कमी, नाम पट्टिकाओं का अभाव और कार्मिकों की अनुपस्थिति पाए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया।

जिला पंचायत, होमगार्ड, पशुपालन और मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। शिकायत निवारण व्यवस्था को दुरुस्त करने और कार्यालय परिसरों में तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

डीएम ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली, बायोमेट्रिक उपस्थिति और अनुशासित कार्य संस्कृति को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अव्यवस्था किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *