व्यावसायिक गैस आपूर्ति ठप, होटल व्यापारियों ने दी बंद की चेतावनी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर होटल व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से व्यावसायिक गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समस्या को लेकर कल जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा और जल्द से जल्द व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन पूर्ण बंद का सहारा लेना पड़ सकता है। उनका कहना है कि गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण जिले में लगभग 800 से अधिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं और कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि होटल और खानपान से जुड़े प्रतिष्ठानों की निर्बाध संचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द व्यावसायिक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *