सीडीओ ने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा डीडीयू-जीकेवाई योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के शेष लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा मनरेगा के तहत विभिन्न घटकों की प्रगति, मिशन अमृत सरोवर तथा अन्य विकास कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक के अंत में सभी खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंडों में किए जा रहे कार्यों और बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी दी। सीडीओ ने अधिकारियों को जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *