दो संवेदनशील मौतों की जांच तेज — SIT एक्शन में
पिथौरागढ़ में दो संवेदनशील मौतों के मामलों में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। संयुक्त टीमें वैज्ञानिक तरीकों से हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।
पिथौरागढ़ में दो संवेदनशील मौतों के मामलों में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। संयुक्त टीमें वैज्ञानिक तरीकों से हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।
पिथौरागढ़ पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकम्प जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखने हेतु संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों ने वास्तविक परिस्थितियों जैसा अभ्यास किया।
गंगोलीहाट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चेक बाउंस मामले में दोषसिद्ध आरोपी राजेंद्र प्रसाद की जंगम संपत्ति कुर्क कर ली। जल्द होगी नीलामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 14 नवंबर को ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों के दौरे पर रहेंगे। वे जौलजीबी मेले एवं गौरस मेले में प्रतिभाग करेंगे और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष और मुकेश पंत को पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी में इसे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पिथौरागढ़ में 11 से 17 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करेगा। साध्वी मेरुदेवा भारती जी कथा वाचन करेंगी। आयोजन रामलीला ग्राउंड, नगर निगम हॉल के पास होगा।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर खेल, सांस्कृतिक और पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं और कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर फिट इंडिया और एकता का संदेश दिया।
उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के तहत आयोजित राज्य स्तरीय एकल गायन प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के नेतृत्व में सामूहिक गायन हुआ, वहीं मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती समारोह में शामिल होकर राज्य निर्माण के नायकों को नमन किया।
शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो अभियुक्तों को अस्कोट पुलिस ने हरियाणा और बलुवाकोट से गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया।