भारी वर्षा से जनपद की कई सड़कें बंद, विभाग जुटा बहाली में

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते जिले के कई मार्ग बंद हो गए हैं। पिथौरागढ़–घाट (मुन्ना बैंड), थल–मुनस्यारी (हरडिया), मुनस्यारी–मिलम (चिलमधार), धारचूला–तवाघाट (दोबाट, कूलागाढ़, एलागाढ़, स्यांकुरी), तवाघाट–घटियाबगढ़, घटियाबगढ़–लिपुलेख तथा पिथौरागढ़–टनकपुर (स्वाला) मार्ग प्रभावित हैं।
संबंधित विभाग लगातार सड़क खोलने के प्रयास में जुटे हैं। पुलिस ने नागरिकों से संभावित भूस्खलन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और आवश्यकता पड़ने पर आपदा कंट्रोल रूम (05964-226326, 8449305857) व पुलिस कंट्रोल रूम (112, 05964-226651, 9411112982) से संपर्क करने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *