पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए गंगोलीहाट पुलिस लगातार निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गंगोलीहाट ने दो हिस्ट्रीशीटरों को 129(जी) बीएनएसएस के तहत पाबंद किया है।
थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कोमल सिंह परगांई (निवासी बुंगली) और मुकेश सिंह भण्डारी (निवासी नानी शीतला पट्टी भुवनेश्वर) को पाबंद किया गया। दोनों पर क्रमशः 6 और 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे क्षेत्र में डर व असुरक्षा का माहौल बना रहे थे।
इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

