बेरीनाग में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

बेरीनाग के त्रिपुरा देवी क्षेत्र में शनिवार को माननीय विधायक श्री फकीर राम टम्टा के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल छह सत्र आयोजित हुए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
पहले सत्र में विमल रावल ने वक्ता के रूप में संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता महेश पंत ने की। दूसरे सत्र में दर्पण कुमार वक्ता रहे तथा अध्यक्षता दल बहादुर बाफिला ने की। तीसरे सत्र में दिनेश धानिक ने विचार रखे और अध्यक्षता धीरज बिष्ट ने की। चौथे सत्र में सुरेश जोशी वक्ता रहे और जीवन पाठक ने अध्यक्षता की। पांचवें सत्र में स्वयं विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता किशन लाल शाह ने की। छठे सत्र में मीना गंगोला वक्ता रहीं तथा अध्यक्षता इन्द्र सिंह धानिक ने की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल उपाध्यक्ष हरीश शानी, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, महामंत्री किरण मियान, किसान मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह महरा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गणेश उपाध्याय ने किया, जबकि समापन इन्द्र सिंह धानिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *