रियान्सी में 1 अक्टूबर को आयोजित होगा सुप्रसिद्ध चौपखिया मेला
ग्राम सभा रियान्सी (वड्डा-पिथौरागढ़) में 1 अक्टूबर को चौपखिया चौमू बाबा मंदिर में परंपरागत मेले का आयोजन होगा।
ग्राम सभा रियान्सी (वड्डा-पिथौरागढ़) में 1 अक्टूबर को चौपखिया चौमू बाबा मंदिर में परंपरागत मेले का आयोजन होगा।
राजकीय महाविद्यालय मुवानी के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर संगठन का परचम लहराया।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने अपने पिता की स्मृति में पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान को 439वें दिन भी जारी रखा।
देवभूमि शिक्षा केंद्र के निदेशक डॉ. नीरज चंद्र जोशी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलोजिस्ट और महिला चिकित्सालय में स्थाई रेडियोलोजिस्ट की तैनाती की मांग की।
धारचूला तहसील मुख्यालय में विक्रम दानू ने किसानों की भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड टीम गठन हेतु 8 व 9 अक्टूबर को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल होंगे।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने अपने पिता की स्मृति में पौधा लगाकर 438वें दिन भी अभियान को जारी रखा। विश्व पर्यटन दिवस पर उन्होंने जनपद में पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
पिथौरागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित भूटान-भारत साहित्य महोत्सव 2025 में “अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य रत्न सम्मान” से नवाजा गया।
एशियन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निश्चल चंद ने बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। अब वे चीन में होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
डीडीहाट में राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चल रहे पौधारोपण अभियान के 433वें दिन जयश्री जया गुरुरानी ने अपने जन्मदिन पर दादा स्व. तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में पौधा लगाया।