जाजर देवल के आध्यात्मिक विद्यापीठ में दो विद्वानों को “धर्मरत्न” सम्मान
जाजर देवल स्थित आध्यात्मिक विद्यापीठ ने आचार्य पंकज उप्रेती और किशोर शास्त्री को आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान के लिए “धर्मरत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया।
जाजर देवल स्थित आध्यात्मिक विद्यापीठ ने आचार्य पंकज उप्रेती और किशोर शास्त्री को आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान के लिए “धर्मरत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया।
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी द्वारा 9 माह की बालिका को पश्चिम बंगाल के दंपति को विधिवत दत्तक प्रदान किया गया। यह पहल बाल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सरस्वती शिशु मंदिर मुनस्यारी में शिशु नगरी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि केदार सिंह मर्तोलिया ने स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया। विद्यालय अब आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है।
पिथौरागढ़ में पुरानी बसों को लेकर कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बसें देने की मांग उठाई।
पिथौरागढ़ में जनगणना-2027 को लेकर 3 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी।
जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की विभागवार बजट व व्यय प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत बजट उपयोग और लंबित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिथौरागढ़ जनपद की विकास परियोजनाओं के लिए प्राथमिकता से बजट स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर जन शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
पिथौरागढ़ में 130 प्रादेशिक सेना पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 19 फरवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभागार में योजना बैठक आयोजित की गई।