डीडीहाट में यूकेडी की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
डीडीहाट में उत्तराखंड क्रांति दल की जनपद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मूल निवास, भू-कानून सहित विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।
डीडीहाट में उत्तराखंड क्रांति दल की जनपद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मूल निवास, भू-कानून सहित विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।
पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी स्कूल के यूकेजी छात्र चित्रांश पांडे ने मात्र साढ़े पांच वर्ष की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
मल्लिकार्जुन स्कूल ऐंचोली की छात्रा योगिता बसेड़ा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के युविका 2026 कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पिथौरागढ़ में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
पिथौरागढ़ के युवा खिलाड़ी निहाल देवली का चयन World Taekwondo Junior Championships 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 17 अप्रैल तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित होगी।
लक्ष्मण सिंह महर परिसर के पाँचवें सेमेस्टर के छात्रों ने माइनर विषय में कम अंक आने पर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर स्पेशल बैक परीक्षा का अवसर देने की मांग की।
पिथौरागढ़ की बॉक्सर कोमल मेहता ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
पिथौरागढ़ में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य होगी और कालाबाजारी पर कार्रवाई की जाएगी।
पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अवशेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
पिथौरागढ़ में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर होटल व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद पूर्ण बंद का निर्णय लिया जा सकता है।